अगर आप Sovereign Gold Bond को 5 साल के बाद कभी भी बेचते है तो कोई भी कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है।
लेकिन अगर आप दूसरे इनवेस्टमेंट जैसे गोल्ड ETF या गोल्ड म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्ट करते है तो कैपिटल गेन टैक्स लगता है।
आपको यहां पर एक और बात ध्यान रखनी है कि सॉवरेन गोल्ड का दाम बढ़ता है उस पर तो कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है।
लेकिन हर साल आपको ढाई परसेंट(2.5%) का जो इंटरेस्ट मिलता है उस पर आपके टैक्स स्लैब के अनुसार इनकम टैक्स कटता है।
क्या 5 साल बाद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) टैक्स फ्री है?
हाँ ,5 साल के बाद Sovereign Gold Bond पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है।
क्या 5 साल से पहले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) कर योग्य है?
अगर आप 5 साल से पहले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) को बेचते हैं तो आपको कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ सकता है।